IMG 20251115 WA0018

मेदिनीपुर : इंडिया फ़ार्मेसी की पहल पर हरीशपुर में हुआ विशेष बाल स्वास्थ्य शिविर

स्वस्थ बचपन, सुरक्षित भविष्य का लिया संकल्प

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर स्थित हरीशपुर विवेकानंद शिशु निकेतन परिसर में विशेष बाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की पहल इंडिया फ़ार्मेसी और पॉलीक्लिनिक एसोसिएट्स की ओर से की गई थी, जबकि आयोजन का प्रबंधन विद्यालय द्वारा किया गया।

शिविर में सौ से अधिक बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें संतुलित आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा नियमित व्यायाम के महत्व के बारे में सलाह दी गई।

विद्यालय के प्रधान शिक्षक सनत सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में समाजसेवी व ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण की अधिकार मित्र पियाली मोदक, विश्व स्वास्थ्य संगठन के पूर्व सुरक्षा मॉनिटर और फ़ार्मासिस्ट ए.के. मोदक तथा समाजसेवी नीलिमा दास ने विशेष रूप से भाग लिया।

स्वास्थ्य परीक्षण की ज़िम्मेदारी मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मोहम्मद इरफान आलम, कोलकाता मेडिकल कॉलेज की दंत चिकित्सक डॉ. सुमन सिंह और कोलकाता रूबी हॉस्पिटल की डाइटिशियन ऐशी राय ने संभाली।

विशेषज्ञों ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के साथ-साथ उन्हें सही पोषण और दंत स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी दीं।

शिविर में बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण जैसे विषयों पर अपनी कल्पनाशक्ति का सुंदर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, और आयोजकों ने कहा कि ऐसे हेल्थ कैंप आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे ताकि हर बच्चा स्वस्थ और खुशहाल जीवन की ओर बढ़ सके।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − 4 =