तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर की सामाजिक संस्था गणपति बसु स्मृति समाज कल्याण समिति की पहल और ‘मुक्त विहंग क्लब’ के सहयोग से गणपति नगर स्थित गणपति बसु उद्यान में दिवंगत समाज सेविका शिवानी बसु की सप्तम पुण्यतिथि जनकल्याणकारी कार्यों के माध्यम से श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र की जरूरतमंद महिलाओं के बीच कंबल वितरण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त शिक्षक नीरदबरन पांडा के गीता पाठ से हुआ। उद्घाटन संगीत का प्रस्तुतीकरण प्रसिद्ध संगीतज्ञ विश्वेश्वर सरकार ने किया। समारोह की अध्यक्षता ‘गणपति बसु स्मृति समाज कल्याण समिति’ के अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद माईति ने की।
मुख्य अतिथि के रूप में कोलेजिएट स्कूल (बालिका विभाग) की प्रधानाध्यापिका स्वर्णलता बेरा उपस्थित थीं। विशेष अतिथि के रूप में “नयन” पत्रिका के संपादक और प्रसिद्ध छंदकार विद्युत पाल पधारे।

कार्यक्रम में समिति के सचिव एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक तारापद दे, कोषाध्यक्ष सौरीन दत्ता, समाजसेवी कार्तिक रुईदास, लक्ष्मी कांता माईति, सुभाष नाग समेत गणपति नगर क्षेत्र के अनेक निवासी उपस्थित थे।
सभी वक्ताओं ने अपने संबोधन में दिवंगत शिवानी बसु को याद करते हुए उनकी महान उदारता, निःशब्द सेवा भावना और मानवीय संवेदनशीलता की चर्चा की।
बसु परिवार की ओर से दिवंगत गणपति बसु के पुत्र चंदन बसु और पौत्र अभ्रनील बसु कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर डॉ. शांतनु पांडा ने किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



