IMG 20261009 WA0010

मेदिनीपुर : पहाड़ीपुर गर्ल्स हाईस्कूल में स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन, छात्राओं के लिए रक्त समूह जांच शिविर आयोजित

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने और छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में मेदिनीपुर शहर के शताब्दी प्राचीन शिक्षण संस्थान पहाड़ीपुर गर्ल्स हाईस्कूल में गुरुवार को दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर एक नए स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया गया, वहीं छात्राओं के लिए रक्त समूह निर्धारण शिविर भी लगाया गया।

स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन मेदिनीपुर के विधायक डॉ. शंकर गुच्छाइत ने किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के विकास में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। आधुनिक शिक्षण सुविधाओं की उपलब्धता से छात्राओं को पढ़ाई में नई तकनीक का लाभ मिलने की उम्मीद है।

इसी दिन आर एक्स अन्वेषणा डायग्नोस्टिक पॉली क्लिनिक एंड हॉस्पिटल के सौजन्य एवं सक्रिय सहयोग से छात्राओं के रक्त समूह की जांच के लिए विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर के सफल आयोजन में मेदिनीपुर क्विज केंद्र सोशल वेलफेयर सोसाइटी ने भी सहयोग किया।

यह भी पढ़ें:  Social News : विवेकानन्द क्लब ने मनाया नेता जी का जन्मदिन

रक्त समूह जांच शिविर का उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त तैराक आफरीन जाबी ने किया। वह अन्वेषणा की ब्रांड एंबेसडर हैं। इंग्लिश चैनल, पाक जलडमरूमध्य और कैटालिना चैनल को पार कर उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

समारोह में अन्वेषणा के प्रमुख निदेशकों में से एक कुंदन गोप, आफरीन जाबी के पिता पीयर अली सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

एक ओर स्मार्ट क्लासरूम के माध्यम से शिक्षा को आधुनिक बनाने की पहल की गई, तो दूसरी ओर रक्त समूह जांच शिविर के जरिए छात्राओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। विद्यालय में आयोजित इन दोनों कार्यक्रमों ने शैक्षणिक विकास और सामाजिक सरोकारों के समन्वय का संदेश दिया।

दोनों कार्यक्रमों के सफल आयोजन पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सोनाली भट्टाचार्य मंडल ने सभी सहयोगी संस्थाओं, अतिथियों और संबंधित व्यक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया।IMG 20261009 WA0012

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

तारकेश कुमार ओझा Avatar
यह भी पढ़ें:  शालबनी : क्षेत्रीय सम्मेलन में महिला अधिकारों व सामाजिक समानता की मांग

तारकेश कुमार ओझा खड़गपुर ब्यूरो के प्रमुख हैं। खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों से राजनीति, स्थानीय घटनाओं और विकास की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। ब्यूरो चीफ के रूप में सालों से कोलकाता हिंदी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं।”

Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  पांशकुड़ा : मेदिनीपुर क्विज सेंटर ने नारी दिवस पर महिला समाचार पत्र विक्रेता अल्पना दंडपत को किया सम्मानित
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two − 2 =