IMG 20251114 WA0008

मेदिनीपुर में सजा औद्योगिक संगोष्ठी का मंच, हर दिल में उठी उन्नति की गूँज

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले में औद्योगिक विकास को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के उद्देश्य से पश्चिम मेदिनीपुर जिला चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सौजन्य में एक भव्य आयोजन – “इंडस्ट्रियल स्टेकहोल्डर्स बिजनेस कन्वेंशन” का सफल आयोजन हुआ। यह सम्मेलन न केवल व्यापारिक सामंजस्य का मंच बना, बल्कि उद्योग और प्रशासन के बीच सहयोग की नई रेखाएं भी खींच गया।

इस गरिमामय समारोह का उद्घाटन पश्चिम मेदिनीपुर जिला परिषद की सभाधिपति प्रतिभा रानी माईति ने दीप प्रज्वलित कर किया। मंच पर उनके साथ डी.आर.डी.ए. के प्रोजेक्ट डायरेक्टर गोविंद हालदार, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक शुभेंदु विश्वास, राजा नरेंद्रलाल खां महिला महाविद्यालय की नव-नियुक्त प्राचार्या डॉ. स्वप्ना घटक घोड़ाई,

के.डी. कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड जनरल स्टडीज़ के प्राचार्य दुलाल चंद्र दास, हिजली कॉलेज के प्राचार्य आशिष दंडपत, विद्यासागर विश्वविद्यालय के प्रख्यात अध्यापक डॉ. पिनाकी दास, डेबरा महाविद्यालय के अध्यापक डॉ. सैकत चक्रवर्ती, जंगलमहल उद्योग के राज्य सचिव प्रियब्रत बेहरा और पश्चिम मिदनापुर जिला शाखा के अध्यक्ष डॉ. मधुप दे आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उद्योग जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भी भाग लिया जिनमें पश्चिम बंगाल पोल्ट्री एसोसिएशन के चेयरमैन मदनमोहन माईति, विद्युत विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक नारायण तौमिक तथा प्रसिद्ध औद्योगिक संस्थाओं जैसे टाटा हिताची, जे.के., जे.एस.एल., सिका और बी.आर.वी. के प्रतिनिधि और खासजंगल इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर के अनेक उद्योगपति भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

चैम्बर की ओर से उपाध्यक्ष एवं ग्रिफ़िन्स इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष अभिषेक यादव, उपाध्यक्ष प्रदीप लोधा, संयुक्त सचिव सजीव राय व सिद्धार्थ घोष, सह-कोषाध्यक्ष सुतीर्थ साहू समेत कई सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुए। संपूर्ण आयोजन का संचालन चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सामान्य सचिव चंदन बसु ने कुशलता पूर्वक किया।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य “एमएसएमई सिनर्जी एंड बिजनेस फैसिलिटेशन कॉन्फ्रेड 2025” की तैयारियों के क्रम में उद्योगपतियों और प्रशासन के बीच सहयोग एवं समन्वय की रूपरेखा तय करना था।

कार्यक्रम में यह संदेश गूँजता रहा कि शिक्षा और उद्योग के बीच सेतु और अधिक सुदृढ़ हो, ताकि नवाचार और विकास का यह प्रवाह निरंतर बना रहे। चंदन बसु ने कहा कि यह आयोजन उद्योग-शिक्षा साझेदारी के एक नए युग का उद्घोष है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − eight =