तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर सदर पूर्व चक्र के खांगारडिही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस के अवसर पर ‘आदर्श शिक्षा जीवन’ विषय पर एक सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षारत्न अल्पना देबनाथ बोस उपस्थित थी।
विद्यालय के सहायक शिक्षक मृत्युंजय सामंत ने बताया कि वर्तमान समाज में नैतिक मूल्यों की शिक्षा कम होती जा रही है, छात्र-छात्राएं गलत रास्ते पर जा रहे हैं और मोबाइल की लत बढ़ रही है। इसलिए प्राथमिक स्तर से ही छात्रों को नैतिक मूल्यों की शिक्षा देना आवश्यक है। इसीलिए यह सेमिनार आयोजित किया गया।
इस सेमिनार में लगभग 150 छात्रों ने भाग लिया। सेमिनार के साथ-साथ मिड डे मील में भी विशेष मेनू और खीर व मिष्ठान की व्यवस्था की गई थी।

विद्यालय के प्रभारी शिक्षक अभिजीत दे ने आमंत्रित वक्ता देवनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि छात्रों के हित में भविष्य में और अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि इस सेमिनार का उद्देश्य छात्रों को आदर्श शिक्षा जीवन के महत्व को समझाना और उन्हें सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



