IMG 20251115 WA0009

मेदिनीपुर : एस.बी. XI टीम ने मनाया बाल दिवस, बच्चों के बीच बांटी खुशियाँ

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर की प्रसिद्ध फुटबॉल क्लब एस.बी. XI मेदिनीपुर ने एक सराहनीय सामाजिक पहल की। क्लब के सदस्यों ने शहर स्थित ब्लाइंड हॉस्टल पहुँच कर बच्चों को स्कूल बैग, चॉकलेट और पढ़ाई से जुड़ी सामग्री वितरित की।

टीम के खिलाड़ियों और अधिकारियों ने बच्चों के साथ समय बिताया और गीत-संगीत तथा मनोरंजक कार्यक्रमों के जरिए माहौल को उत्सवमय बना दिया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखते ही बन रहा था।

क्लब के अधिकारी अबीर अग्रवाल ने बताया कि यह आयोजन बच्चों के प्रति जिम्मेदारी और स्नेह का प्रतीक है। उन्होंने कहा, “बच्चे हमारे भविष्य की उम्मीद हैं, और हर बच्चे का अधिकार है कि वह सुरक्षित, शिक्षित और खुशहाल जीवन जी सके। इसी सोच से यह पहल की गई है।”

हॉस्टल प्रशासन ने क्लब के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहलें समाज में साझी संवेदनशीलता को और मजबूत करती हैं। मेदिनीपुर में एस.बी. XI टीम की यह पहल बाल दिवस की भावना को नई ऊँचाई देती है और सकारात्मक सामाजिक बदलाव का संदेश भी देती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + eight =