तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर स्थित मेदिनिपुर कॉलेजिएट स्कूल के पूर्व छात्र और दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे सौरदीप चौधरी की 2023 में 24 जुलाई को रहस्यमय परिस्थितियों में मृत्यु हो गई थी। उनके पिता मेदिनीपुर के प्रसिद्ध डॉ. सुदीप चौधरी और माता लेखिका सुदीपा चौधरी ने अपने एकमात्र पुत्र की स्मृति में पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
सौरदीप फाउंडेशन के प्रबंधन और मेदिनिपुर क्यूज सेंटर सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से मेदिनिपुर ब्लड सेंटर के अंदर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सौरदीप के माता-पिता सहित कुल 15 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। जिनमें 12 पहली बार रक्तदान कर रहे थे और 5 महिलाएं थीं।
शिविर में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में विधायक सुजय हाजरा, स्थानीय नगर पालिका के अध्यक्ष सौमेन खां, पीपुल्स बैंक के अध्यक्ष आशीष चक्रवर्ती, काउंसलर सुस्मय मुखर्जी, समाजसेवी गण निर्मल चक्रवर्ती, श्यामल दास, नित्यानंद पांडा, अब्दुल वाहिद, सुजाता सामंत डोलाई।
दंतन मानव कल्याण केंद्र के संचालक शुभाशीष मैकाप, मुख्याध्यापक डॉ. प्रसून कुमार पाड़िया, नाट्यकर्मी विश्वजीत कुंडू, शिक्षारत्न अल्पना देवनाथ बसु, शिक्षिका शबरी बसु, अल्पना भुइया, शिक्षक मृत्युञ्जय सामंत, डॉ. बासुदेव चक्रवर्ती, शिक्षक अमित कुमार साहू तथा विज्ञान कर्मी अभिजीत दास गोस्वामी आदि शामिल थे।
इस अवसर पर मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. इंद्रनील सेन, मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. ब्रह्मर्षि दास, शिक्षक सुदीप कुमार खाड़ा ने भावपूर्ण वातावरण में अपने विचार व्यक्त किए।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

