खड़गपुर ब्यूरो | 27 जुलाई 2026: मेदिनीपुर नगरपालिका के पूर्व पार्षद एवं प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय राहुल नाग की स्मृति में राहुल नाग स्मृति रक्षा समिति की ओर से आठवें वर्ष रक्तदान शिविर एवं कैंसर रोगियों के लिए केशदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मेदिनीपुर शहर के रवींद्रनगर स्थित नाग परिवार के आवास पर आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय राहुल नाग के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। समिति की संयुक्त सचिव श्रावणी नाग एवं श्रीजिता नाग ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया।
रक्तदान और केशदान
शिविर में 28 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 25 महिलाओं ने कैंसर रोगियों के लिए केशदान किया। रक्त संग्रह का कार्य मेदिनीपुर ब्लड सेंटर की टीम ने किया।
प्रमुख उपस्थिति
रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करने के लिए शालबनी के विधायक विमान महतो, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. मंगल प्रसाद मल्लिक एवं डॉ. पंकज सिन्हा, ‘शिक्षारत्न’ गौतम बोस, प्रधानाचार्य डॉ. अमितेश चौधरी,
सुभाष जाना, स्नेहाशीष चौधरी, प्रधानाध्यापिका रूमा घोड़ाई, समाजसेवी शिक्षक सुदीप कुमार खांड़ा, समाजसेवी अभ्रज्योति नाग, अद्वितीया संस्था की प्रमुख पांचाली चक्रवर्ती एवं संस्था की सदस्याएं,
तरुण थिएटर के विश्वजीत कुंडू, समाजसेवी सबिता मान्ना, वॉलंटरी ब्लड डोनर्स फोरम के जिला सचिव जगदीश माइती सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आभार
शिविर के आयोजन में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स फोरम तथा नाग परिवार के शुभचिंतकों ने सहयोग किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अनिंदिता शासमल ने किया।
शिविर के सफल आयोजन पर श्रावणी नाग एवं श्रीजिता नाग ने सभी रक्तदाताओं, केशदाताओं, अतिथियों और सहयोगियों के प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।


