तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर स्थित चर्च स्कूल में आयोजित अखिल बंग शिक्षक समिति (एबीटीए) की जिला शाखा द्वारा आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य स्वस्थ संस्कृति को बढ़ावा देना और छात्रों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना बताया गया।
एबीटीए के जिला सचिव जगन्नाथ ख़ां ने प्रतियोगिता में सभी का स्वागत किया। प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन प्रसिद्ध संगीतकार जयन्त साहा ने किया। प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले संगठन का झंडा फहराया गया और शहीद स्मारक पर माल्यार्पण किया गया। झंडा जिला शाखा के अध्यक्ष मृणाल कांति नंद ने फहराया।
इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में वरिष्ठ नेता पूर्व जिला सचिव अशोक घोष और बिपदतारण घोष। सदर महकुमा के पूर्व सचिव शक्ति प्रसाद मित्रा, सुबीर सिन्हा और अन्य विशिष्ट व्यक्ति शामिल रहे। उद्घाटन और पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन सदर महकमा अध्यक्ष सुरेश पड़िया ने किया।
हिंदी अनुभाग की निर्णायकों में शिक्षा का सोनू माहिती व बिट्टू कौर शामिल रही। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागियों ने इतना अच्छा प्रदर्शन किया कि निर्णय कर पाना मुश्किल था। फिर भी प्रस्तुति, आत्मविश्वास लय व स्वरबद्धता आदि के मानदंडों पर सफल प्रतिभागियों का चयन किया गया।
इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों और अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और कार्यक्रम को सफल बनाया। इस प्रतियोगिता में लगभग 30 विभिन्न इवेंट्स में तीन महकमा शाखाओं से चुने गए लगभग ढाई सौ प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में विभिन्न विषयों पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें कविता पाठ, गायन, चित्रकला, निबंध लेखन और नृत्य शामिल थे।
प्रतियोगिता में विभिन्न भाषाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें बंगाली, हिंदी, संथाली, और उर्दू शामिल थीं। सफल प्रतिभागियों को मानपत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।
जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी 31 अगस्त को दक्षिण 24 परगना जिले में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों को उनकी रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रतिभा को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना था।
प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और पुरस्कार प्राप्त किए, जिससे उन्हें अपने कौशल में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

