तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। निखिलबंग प्राथमिक शिक्षक समिति की मेदिनीपुर सदर पूर्व चक्र का 46वाँ सम्मेलन मेदिनीपुर शहर के बर्जटाउन स्थित एबीपीटी भवन के सभागार में आयोजित किया गया।
इस सम्मेलन में एबीपीटीए के पश्चिम मेदिनीपुर जिला सचिव संदीप घोष, जिला सचिव मंडली के सदस्य पिनाकी रंजन दास, अमित कुमार पात्र और राज्य काउंसिलर सदस्य किरण प्रमाणिक उपस्थित थे।
इस सम्मेलन में मिठुन घोष को पुनः चक्र सचिव और अभिजीत साहा को अध्यक्ष चुना गया। इस बार 25 सदस्यों की एक नई समिति का गठन किया गया है।
सम्मेलन में लगभग 100 से अधिक प्रतिनिधि उपस्थित थे। यह सम्मेलन निखिलबंग प्राथमिक शिक्षक समिति की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच सिद्ध हुआ।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

