तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर स्थित स्टेशन रोड पर मेदिनीपुर संगठनात्मक जिला तृणमूल युवा कांग्रेस के कार्यालय में, तृणमूल युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निर्मल्य चक्रवर्ती की पहल पर और मेदिनीपुर संगठनात्मक जिला तृणमूल युवा कांग्रेस के द्वारा, प्रत्येक ब्लॉक और टाउन में नवनिर्वाचित तृणमूल युवा कांग्रेस के अध्यक्षों और सह-अध्यक्षों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में उन्हें फूलों का गुच्छा और उत्तरीय देकर सम्मानित किया गया, साथ ही सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गईं।इसके साथ ही कार्यक्रम में आगामी 15 अक्टूबर को जिला तृणमूल युवा कांग्रेस के विजयादशमी मिलन समारोह के लिए सभी को तैयारी करने का निर्देश दिया गया।
तृणमूल युवा कांग्रेस के मेदिनीपुर संगठनात्मक जिला अध्यक्ष निर्मल्य चक्रवर्ती ने बताया कि वह पहले ही पार्टी के अखिल भारतीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के पास जाकर उनका आशीर्वाद लेकर आए हैं। उनके निर्देशानुसार ही आज का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उन्होंने यह भी कहा कि 2026 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए, तृणमूल कांग्रेस के प्रत्येक उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए तृणमूल युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और समर्थक अभी से ही काम शुरू कर चुके हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



