IMG 20251221 WA0011

मेदिनीपुर : फिटनेस और खेलों में नई लहर – मेदिनीपुर के अरविंद स्टेडियम में अत्याधुनिक मल्टीजिम का उद्घाटन

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम बंगाल सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग की वित्तीय सहायता तथा मेदिनीपुर डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन की पहल से पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर शहर के अरविंद स्टेडियम में एक अत्याधुनिक मल्टीजिम का निर्माण किया गया है। लंबे इंतजार के आज इस मल्टीजिम का औपचारिक उद्घाटन किया गया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पश्चिम मेदिनीपुर के जिलाधिकारी बिजिन कृष्णा ने फीता काटकर मल्टीजिम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त जिलाधिकारी (भूमि एवं भूमि सुधार विभाग) सौरभ पांडेय, खड़गपुर ग्रामीण के विधायक दिनेन राय।

मेदिनीपुर विधानसभा के विधायक सुजय हाजरा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सौम्य शंकर सारंगी, मेदिनीपुर डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव संजीत तोरई, संदीप सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि इस मल्टीजिम के शुरू होने से मेदिनीपुर शहर और आसपास के क्षेत्रों के खेल प्रेमियों तथा युवाओं को आधुनिक बुनियादी ढांचे के बीच फिटनेस और खेल अभ्यास का बेहतर अवसर मिलेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 8 =