IMG 20240518 WA0010

मेदिनीपुर : ऋषि अरविंद टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में राष्ट्रीय संगोष्ठी

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर सदर प्रखंड के पांचखुरी स्थित ऋषि अरबिंदो शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय एवं झाड़ग्राम जिले के सांकराइल प्रखंड स्थित कुलटिकरी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ऋषि अरबिंदो कॉलेज के सभागार में एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित हुई।

परिचर्चा का विषय था ‘योग अभ्यास के माध्यम से अंतर्निहित गुणों का विकास’। एकत्रित अतिथियों की उपस्थिति में, चर्चा चक्र की शुरुआत ऋषि अरविन्द के चित्र पर माल्यार्पण, वैदिक मंत्रों के उच्चारण, संगीत और दीप प्रज्वलन से हुई।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. माधव चंद्र रथ ने सभी का स्वागत किया। राजा नरेंद्रलाल खान महिला महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. प्रभाकर सेनगुप्ता ने उद्घाटन भाषण दिया।

एनआईटी पटना के प्रोफेसर डाॅअरिजीत पुततुंडू और बेलदा कॉलेज शारीरिक शिक्षा विभाग प्रमुख डॉ. राजर्षि गायेन संगोष्ठी के मुख्य वक्ता थे I दोनों वक्ताओं ने दृश्य-श्रव्य विधा में रोचक बातें प्रस्तुत कीं। इसके अलावा विद्यार्थियों के विभिन्न प्रश्नों के उत्तर दिये।

यह भी पढ़ें:  मेदिनीपुर : बेटे के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर 50 ने किया रक्तदान

Medinipur: National Seminar at Rishi Arvind Teacher Training College

इस दिन कई विद्यार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किये। इसके अलावा विद्यार्थियों ने योगाभ्यास भी किया। डॉ. सेनगुप्ता द्वारा लिखित पुस्तक ‘महाजन एंड फिलॉसफी’ का प्रकाशन भी इसी दिन मंच पर किया गया।

शिविर में उपस्थित छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करने के लिए कॉलेज अध्यक्ष मिहिर बारिक, सचिव मिथुन बारिक, सह सचिव दीपक मन्ना, समन्वयक शिशिर मिश्रा, प्रबंधन समिति सदस्य सुदीप कुमार खांडा एवं अन्य प्रमुख लोग समारोह में उपस्थित थे।

सेमिनार में ऑनलाइन और ऑफलाइन करीब तीन सौ छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रो. श्राबंती जाना नंदी और प्रो. अजय दास ने उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की। कॉलेज के सचिव मिथुन बारिक ने परिचर्चा बैठक के सफल समापन के लिए सभी संबंधितों को धन्यवाद एवं बधाई दी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  कहानी कहने का ऑडियो फॉर्मेट बोझिल और चुनौतीपूर्ण : मसाबा गुप्ता

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  खेल की खबरें || भारतीय टीम को बदलाव के लिए रहना होगा तैयार : गावस्कर
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + 18 =