मेदिनीपुर नपाध्यक्ष ने की अग्नि सुरक्षा जांच

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर व कोलकाता में विभिन्न स्थानों पर आग लगने की घटनाओं के फलस्वरूप मुख्यमंत्री के कड़े निर्देश के बाद मेदिनीपुर नगर प्रशासन सक्रिय हो गया है। शनिवार को मेदिनीपुर शहर के विभिन्न शॉपिंग मॉल में मेदिनीपुर नपाध्यक्ष और पालिका अधिकारियों ने छापा मार कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच की।

अधिकांश शॉपिंग मॉल में नहीं है फायर लाइसेंस। अधिकांश शॉपिंग मॉल ने स्वीकार किया कि उनके पास फायर लाइसेंस नहीं है। जिन शॉपिंग मॉल में फायर लाइसेंस नहीं है या फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं है, उन्हें 7 दिनों का समय दिया गया है, जिसमें उन्हें व्यवस्था करनी होगी। अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर प्रशासन की कार्रवाई : मेदिनीपुर शहर में कई विशाल शॉपिंग मॉल और कॉम्प्लेक्स हैं, जहां हर दिन सैकड़ों लोग खरीदारी करने आते हैं। लेकिन इनमें से अधिकांश मॉल और कॉम्प्लेक्स के पास वैध फायर लाइसेंस नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि अब मेदिनीपुर नगरपालिका ने खरीदारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई शुरू की है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − nineteen =