तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर सदर ब्लॉक के चुयाडांगा हाई स्कूल में विद्रोही कवि काजी नजरुल इस्लाम की पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। स्कूल की प्रार्थना सभा में विद्रोही कवि काजी नजरुल इस्लाम की तस्वीर पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि और संक्षिप्त चर्चा के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कवि नजरुल की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। समारोह में एबीटीए द्वारा आयोजित मंडल और जिला सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सफल होने वाले मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
रानी शिरोमणि नृत्योत्सव में सफल छात्राओं और उनकी प्रशिक्षक रूपा बेरा को भी सम्मानित किया गया। एबीटीए की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले स्कूल के दो छात्रों, रिमी मुर्मू और सानारुल इस्लाम को शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में स्कूल के प्रधानाध्यापक शुभेंदु सिन्हा सहायक प्रधानाध्यापक मातुयार मल्लिक स्टाफ काउंसिल के सचिव सुदीप कुमार खाड़ा और अन्य लोग शामिल थे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

