तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर में फोटोग्राफर्स एसोसिएशन ऑफ मेदिनीपुर के सदस्यों ने विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया। फोटोग्राफी के शौकीन यह दिवस फोटोग्राफी के इतिहास और इसके विकास का उत्सव मनाने के लिए मनाते हैं।
मेदिनीपुर शहर के कंसाई नदी तट पर स्थित गांधी घाट पर “पाम” के सदस्यों ने इस दिवस को मनाया। उन्होंने कैमरे के आविष्कारक एतिन-जूल्स मैरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्पांजलि अर्पित की।
इसके बाद उन्होंने नदी, नाव, बादल भरे आकाश और घाट पर आने वाले दर्शकों की तस्वीरें खींचीं। संगठन के अध्यक्ष प्रसून दे ने कहा कि वे हर साल विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाते हैं और इस बार भी उन्होंने इसके लिए गांधी घाट को चुना।
पूर्व अध्यक्ष गौतम देव ने कहा कि मोबाइल कैमरों के आने से फोटोग्राफी आसान हो गई है और लोग मोबाइल से भी शानदार तस्वीरें खींच रहे हैं। “पाम” हर साल ‘आगमनी’ फोटोशूट और पूजा परिक्रमा का आयोजन करता है और मेदिनीपुर शहर की सर्वश्रेष्ठ दुर्गा पूजा समितियों को पुरस्कृत करता है।
“पाम” के सचिव कौशिक पाल ने कहा कि इस वर्ष ‘आगमनी’ फोटोशूट 7 सितंबर को आयोजित किया जाएगा और स्थान और समय की जानकारी बाद में दी जाएगी।
अपना संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि 1839 में फ्रांसीसी सरकार ने 19 अगस्त को विश्व फोटोग्राफी दिवस के रूप में घोषित किया था, जब पहली बार फोटोग्राफी की तकनीक का आविष्कार हुआ था। तब से यह दिवस फोटोग्राफी के प्रति उत्साही लोगों द्वारा मनाया जाता है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

