IMG 20251221 WA0014

मेदिनीपुर : नन्हे कदम, बड़ी प्रस्तुति – द ट्रि किड्स स्कूल के सांस्कृतिक मंच से बिखरी रचनात्मकता

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर शहर के अंग्रेज़ी माध्यम शिक्षा संस्थान ‘द ट्रि किड्स स्कूल’ का 13वाँ वार्षिक सांस्कृतिक समारोह प्रद्युत स्मृति भवन में अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के प्रत्येक प्रस्तुतीकरण में बच्चों की कठोर मेहनत, आत्मविश्वास और रचनात्मकता स्पष्ट रूप से झलकती रही। नन्हे-मुन्नों का सहज अभिनय और जीवंत प्रस्तुति दर्शकों के दिलों को छू गई, जिससे सभागार बार-बार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम मेदिनीपुर जिला न्यायालय की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट तनुश्री दत्त उपस्थित रहीं। इनके अलावा जिला मिशन प्रबंधन निदेशक डॉ. गोविंद हलदर (एडीएम), एमकेडीए चेयरमैन एवं विधायक दिनेन राय, ऋषि अरविंद इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष मिहिर कुमार बारिक, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्यज्योति दे।

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुमन साहू, ऋषि अरविंद इंस्टीट्यूट के सचिव मिठुन बारिक, स्कूल की प्रिंसिपल रूपा खां, अभिभावकगण तथा अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद थे। सभी की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम और भी भव्य बन गया।

कार्यक्रम के अंत में स्कूल की प्रिंसिपल रूपा खां और स्कूल के सचिव मृणाल कांति बारिक ने अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति हार्दिक आभार और शुभेच्छाएँ व्यक्त कीं। साथ ही विद्यार्थियों की इस सुंदर और सफल प्रस्तुति के लिए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − 3 =