IMG 20251117 WA0023

मेदिनीपुर : स्व. दीपक सरकार की याद में वाम नेतृत्व का राजनीतिक संकल्प

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। सीपीआईएम के पश्चिम मेदिनीपुर ज़िला समिति की पहल पर, स्वर्गीय वरिष्ठ सीपीआईएम नेता दीपक सरकार की स्मृति में आज श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। ‘स्मरणे शपथे कॉमरेड दीपक सरकार’ (स्मरण और संकल्प में कॉमरेड दीपक सरकार) शीर्षक से यह कार्यक्रम शहर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ।

सभा शुरू होने से पहले, उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दीपक सरकार की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के आरंभ में दीपक सरकार के कार्यजीवन पर आधारित एक वृत्तचित्र दिखाया गया। साथ ही एक पुस्तिका के माध्यम से उनके जीवन और योगदान से जुड़ी जानकारी सभी उपस्थित लोगों तक पहुंचाई गई।

सभा की अध्यक्षता सीपीआईएम के जिला सचिव विजय पाल ने की, जिन्होंने प्रारंभिक भाषण भी दिया। खचाखच भरे सभागार में तीन प्रमुख वक्ता के रूप में वाम मोर्चा के चेयरमैन विमान बसु, सीपीआईएम के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम और पूर्व राज्य सचिव सूर्यकांत मिश्र उपस्थित थे।

उन्होंने दीपक सरकार के जीवन के विभिन्न पहलुओं के साथ-साथ मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में वामपंथियों की भूमिका और दिशा पर भी चर्चा की।सभा में सीपीआईएम नेता अभय मुखर्जी, परेश पाल, तन्मय भट्टाचार्य, तापस सिन्हा, गीता हांसदा, पूर्व ज़िला सचिव तरुण राय और सुशांत घोष, वरिष्ठ नेता डहरेश्वर सेन आदि उपस्थित थे।

झाड़ग्राम जिला सचिव प्रदीप सरकार तथा पूर्व मेदिनीपुर के प्रतिनिधि भी मौजूद थे। इसके अलावा विभिन्न वामपंथी दलों के प्रतिनिधि अंशोक सेन, जयंत पात्र, शैलेन माईती, दिलीप नायक और नारायण अधिकारी भी सभा में पहुंचे थे।

सभा में राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समाज के अलग-अलग वर्गों के लोगों के साथ दीपक सरकार के परिजनों ने भी इस स्मरण सभा में भाग लिया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 8 =