तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। गर्मियों में रक्त की कमी को कुछ हद तक कम करने में मदद के लिए पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के वकील आगे आए। मेदिनीपुर बार एसोसिएशन की ओर से स्थानीय जज कोर्ट परिसर में बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 160 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। महिला रक्तदाताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय थी।
रक्त मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रक्त केंद्र के अधिकारियों द्वारा एकत्र किया गया। इस शिविर के आयोजन में विधि लिपिकों के चार संगठनों ने अपना सहयोग दिया।
शिविर में रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए जिला न्यायाधीश संजय कुमार दास, पश्चिम मेदिनीपुर जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिभा रानी माईती, सीएमओएच डॉ. सौम्यशंकर सारेंगी, विधायक सुजॉय हाजरा, विधायक दिनेन रॉय, नगरपालिका चेयरमैन सौमेन खां और अन्य प्रमुख हस्तियां उपस्थित थीं।

कई अतिरिक्त न्यायाधीश भी उपस्थित थे। वहीं असीम धर सहित रक्तदाता मंच के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष आलोक मंडल, सचिव मृणाल कांति चौधरी व अन्य वकील मौजूद थे। शिविर में युवा वकीलों के साथ-साथ वरिष्ठ वकीलों ने भी रक्तदान किया।
शिविर का संचालन गौतम मल्लिक, शक्तिपद दास अधिकारी, तीर्थंकर भकत, अनुप मिश्रा, अरिंदम नंदा, सुब्रत दास, देवीदास महापात्रा, कौशिक दे, अरिंदम दास, अंकुर कर्मकार, शर्मिष्ठा दास, विश्वनाथ घोष, अनुप वर्मा सहित अन्य वकीलों ने सफलतापूर्वक किया।
बार एसोसिएशन ने शिविर के सफल समापन के लिए सभी रक्तदाताओं, अतिथियों, सहयोगियों और इसमें शामिल सभी लोगों को धन्यवाद दिया और बधाई दी। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि भौतिक उन्नति के चरम शिखर पर भी विज्ञान आज तक रक्त का विकल्प नहीं ढूंढ पाया है। रक्त का विकल्प रक्त ही है।
इसलिए हमें अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर का आयोजन करते रहना चाहिए। गर्मियों में इसकी आवश्यकता और भी बढ़ जाती है, क्योंकि ब्लड बैंक में रक्त की कमी होने लगती है। जबकि मांग बढ़ जाती है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



