तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर ज़िला तृणमूल कांग्रेस लीगल सेल के वकीलों ने मंगलवार दोपहर 3:30 बजे जज कोर्ट के सामने चुनाव आयोग के “स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन ” कानून के खिलाफ ज़ोरदार प्रदर्शन किया।
वकीलों ने मंच से साफ कहा गया कि यह कानून संवैधानिक परिधि से बाहर है और लोकतंत्र की आत्मा – “मतदान के अधिकार” – पर सीधा प्रहार करता है। सभा की अध्यक्षता ज़िला लीगल सेल के अध्यक्ष गौतम मल्लिक ने की।
कार्यक्रम में राज्य बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन अंसार अली मंडल, सरकारी वकील राजकुमार दास, ज़िला परिषद सभाधिपति प्रतिभा माईती, तृणमूल कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष एवं विधायक सुजय हाजरा तथा मेदिनीपुर नगर पालिका की उपाध्यक्ष मौ रॉय सहित अनेक वरिष्ठ वकील मौजूद थे।

अंसार अली मंडल ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “एसआईआर कानून” दरअसल जनता के मताधिकार को सीमित करने की कोशिश है। उन्होंने कहा, “केंद्र चुनाव आयोग के माध्यम से लोकतंत्र की जड़ों में जहर घोलने की कोशिश कर रहा है। लेकिन ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में हम हर नागरिक के अधिकार की रक्षा के लिए आख़िरी दम तक संघर्ष करेंगे।”
उपस्थित वकीलों ने संकल्प लिया कि यह आंदोलन पूरे राज्य में लगातार जारी रहेगा, जब तक इस “कथित संशोधन प्रक्रिया” को रद्द नहीं किया जाता। सभा शाम 5:30 बजे तक चली, जहां विरोध के नारे गूंजते रहे और तृणमूल लीगल सेल के बैनर तले न्याय और अधिकार की पुकार बुलंद होती रही।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



