तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर शहर के विधाननगर सार्वजनीन दुर्गोत्सव समिति ने अपनी 47वीं वर्षगांठ पर खूंटी पूजा का आयोजन किया।
इस अवसर पर मेदिनीपुर नगरपालिका वार्ड 5 की पार्षद मऊ रॉय, समाजसेवी चंडी हाजरा और क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा इस वर्ष पूजा का मंडप राजस्थान के जयपुर के अल्बर्ट पैलेस के आदर्श पर बनाया जाएगा।
पूजा समिति की एक सदस्य और स्थानीय पार्षद मऊ रॉय ने बताया कि इस वर्ष पूजा का बजट 20 लाख रुपये है।
महालया के दिन से ही विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है और पूजा के दिनों में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ समाजसेवा के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
खूंटी पूजा के साथ ही पूजा समिति ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। समिति के सदस्य पूजा को सफल बनाने के लिए पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

