IMG 20260908 WA0019

मेदिनीपुर : विज्ञान चेतना को संस्कृति से जोड़ने की पहल, 636 प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित विषय नहीं, बल्कि समाज में तर्कशीलता, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और पर्यावरण के प्रति जागरूकता विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसी सोच को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पश्चिम बंगाल विज्ञान मंच की पश्चिम मेदिनीपुर जिला समिति की पहल पर मेदिनीपुर शहर के निर्मल हृदय आश्रम हाईस्कूल में जिला स्तरीय विज्ञान विषयक सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन पश्चिम बंगाल विज्ञान मंच के राज्य महासचिव सौरभ चक्रवर्ती ने किया। जिले के 19 विज्ञान केंद्रों में आयोजित प्राथमिक चरण की प्रतियोगिताओं के बाद चयनित 636 प्रतिभागियों को लेकर जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। विज्ञान विषयों को सांस्कृतिक माध्यमों से प्रस्तुत करने वाली इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मक सोच का परिचय दिया।

उद्घाटन के अवसर पर सौरभ चक्रवर्ती ने कहा कि संगठन के 40वें वर्ष के आयोजन के तहत राज्य के 23 जिलों में से 22 जिलों में इस तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। प्रत्येक जिले से सफल प्रतिभागियों को लेकर आगामी 26 और 27 सितंबर को कोलकाता के राजा बाजार साइंस कॉलेज में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित होगी।

उन्होंने वैज्ञानिक एवं तर्कवादी चेतना के प्रसार में समाज सुधारक तथा प्रख्यात चिकित्सक शहीद नरेंद्र अच्युत दाभोलकर के योगदान का उल्लेख किया। साथ ही वर्तमान समय में नेपाल में आई बाढ़, पर्यावरणीय संकट, शहरी ताप द्वीप तथा ग्रीनहाउस प्रभाव जैसे गंभीर विषयों पर भी चर्चा की।

यह भी पढ़ें:  कोरोना संक्रमण के बीच श्रद्धालुओं के लिये खुला बेलुर मठ, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों और युवाओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के साथ-साथ उन्हें समकालीन सामाजिक एवं पर्यावरणीय समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनाया जा सकता है। प्रतियोगिता के शुभारंभ से पहले संगठन की जिला सभानेत्री डॉ. सुजाता माईती ने ध्वजारोहण किया। जिला सचिव डॉ. सुधापद बसु ने स्वागत भाषण दिया।

जिला स्तर की इस प्रतियोगिता में 50 सम्मानित निर्णायकों ने 12 विषयों की कुल 23 विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। निर्णायकों में प्रख्यात संगीतज्ञ जयंत साहा, आलोक बरन माईती, विशिष्ट पत्रकार एवं पूर्व प्राध्यापक कुमारेश घोष सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिष्ठित लोग शामिल रहे।

प्रतियोगिता के प्रत्येक वर्ग में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला नेतृत्व से जुड़ी अध्यापिका सुजाता मैती, डॉ. दिलीप चक्रवर्ती, डॉ. कालीपद प्रधान, डॉ. बाबूलाल शासमल, कार्तिक चक्रवर्ती, संटू ओझा, चंद्रशेखर दास, गोपाल हरि बसु, देबव्रत दुआरी, सुषमा प्रधान, सुजीत कुमार घोष, अभिजीत दास गोस्वामी, सुब्रत घोड़ाई, दीपाली राणा, पुलक पात्र, विश्वजीत प्रामाणिक तथा खगेन्द्रनाथ माईती सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही।

यह भी पढ़ें:  महाराजा अग्रसेन इंस्टिट्यूट में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

विभिन्न विज्ञान केंद्रों के सचिवों तथा अन्य नेतृत्वकर्ताओं की सक्रिय उपस्थिति और सहयोग को कार्यक्रम की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया गया। आयोजन के सफल समापन पर सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही कार्यक्रम के लिए विद्यालय परिसर उपलब्ध कराने और सहयोग करने के लिए निर्मल हृदय आश्रम हाईस्कूल के प्रबंधन एवं विद्यालय परिवार के प्रति भी संगठन की ओर से कृतज्ञता प्रकट की गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री Avatar

“पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री वैदिक ज्योतिष के विद्वान हैं। वे दैनिक राशिफल, पंचांग, मुहूर्त, धर्म-कर्म और शुभ-अशुभ योगों पर विस्तृत जानकारी देते हैं। हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र के गहन अध्ययन के साथ वे पाठकों को सरल भाषा में उपयोगी ज्योतिषीय सलाह प्रदान करते हैं।”

यह भी पढ़ें:  कांग्रेस के नेता दिल्ली में हैं, महाराष्ट्र में नहीं? ममता बनर्जी के कांग्रेसी नेताओं से मुलाकात ना करने पर बोले संजय राउत
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 19 =