IMG 20250627 WA0037

मेदिनीपुर : सामाजिक सरोकार के बीच निःशुल्क एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर शहर के शरतपल्ली में पांचवें वर्ष के रक्तदान शिविर और गरीब नागरिकों के बीच वस्त्र वितरण शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मेदिनीपुर नगर क्षेत्र के लिए निःशुल्क एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन डॉ. त्रिनाथ चटर्जी की पहल पर किया गया। इस शिविर में 80 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया और 100 से अधिक नागरिकों को नए वस्त्र वितरित किए गए। इस अवसर पर एंबुलेंस सेवा का औपचारिक उद्घाटन मेदिनीपुर नगरपालिका के अध्यक्ष सौमेन खान ने किया।

इस अवसर पर स्थानीय नगरपालिका की उपाध्यक्ष अनिमा साहा, सभासद सौरव बसु, सुसमय मुखर्जी, मिताली बनर्जी, चंद्रानी दास, समाजसेवी निर्मल चक्रवर्ती, उद्यमी आरके यादव, डीसीसीआई के सचिव चंदन रॉय, समाजसेवी अब्दुल वहीद आरिफ अहमद, असीम काइती, सुमना चक्रवर्ती, राम मोहन बनर्जी, उत्तम रॉय, सुमन चटर्जी, चिकित्सक डॉ. अर्णव दत्त, डॉ. पंकज सिन्हा, डॉ. देवव्रत चटर्जी, चिकित्सक डॉ. विश्वजीत पड़िया सहित अन्य विशिष्टजन उपस्थित थे। उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. त्रिनाथ चटर्जी की इस मानवीय पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें:  भवानीपुर में बाहरी लोगों ने किया झमेला : TMCP

उन्होंने कहा कि मां स्वर्गीय संध्या रानी चटर्जी और पिता स्वर्गीय डॉ. तारक प्रसाद चटर्जी की स्मृति में पुत्र प्रसिद्ध उद्यमी और चिकित्सक डॉ. त्रिनाथ चटर्जी की पहल पर और पुरुषोत्तम होमियो विकास लैबोरेटरी और आर.एक्स. अन्वेषण प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशन में यह परिसेवा शुरू की गई है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर चटर्जी परिवार की ओर से डॉ. त्रिनाथ चटर्जी और डॉ. प्रियंका चटर्जी ने उपस्थित रक्तदाताओं और संबंधित सभी लोगों को धन्यवाद और कृतज्ञता ज्ञापित की। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो पाने के बावजूद मेदिनीपुर के सांसद जून मालिया ने लिखित शुभकामना संदेश भेजकर इस मानवीय कार्यक्रम की सफलता की कामना की।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने चुनाव आयोग को कोविड-19 पर रिपोर्ट सौंपी

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  सिर्फ बेच ही नहीं खरीद भी रही मोदी सरकार
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *