तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला कांग्रेस की विस्तारित बैठक मेदिनीपुर शहर के जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के सभी ब्लॉक और नगर क्षेत्र से 421 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय में तय हुआ कि प्रत्येक ब्लॉक में “वोट चोर, गद्दी छोड़ो” के नारे के साथ बैठकें और मार्च आयोजित किए जाएंगे, जिसका उद्देश्य लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।
प्रत्येक ब्लॉक में बीडीओ कार्यालय में राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ ज्ञापन दिया जाएगा, जिनमें प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन और मनरेगा के 100 दिनों के काम शामिल हैं।
आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने और लगातार आंदोलन की ओर बढ़ने पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में उपस्थित नेताओं में नव नियुक्त पश्चिम मेदिनीपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवाशीष घोष, पूर्व अध्यक्ष समीर रॉय, शम्भुनाथ चट्टोपाध्याय, अमल दास, मृत्युंजय सॉ, कुणाल बनर्जी, अरूप मुखर्जी, अनिरुद्ध बनर्जी, आशीष माझी, चिरंजीत भौमिक, पापिया चक्रवर्ती, समिता दास, मोहम्मद सैफुल व शाखा संगठन के प्रमुख और नेता शामिल रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ राष्ट्रवादी नेता और प्रसिद्ध समाजसेवक पंकज पात्रा ने तृणमूल कांग्रेस छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उन्हें कांग्रेस का झंडा सौंपा गया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

