तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। बांग्ला सिनेमा के दिग्गज अभिनेता महानायक उत्तम कुमार की 46वीं पुण्यतिथि मेदिनीपुर शहर में मनाई गई। शिक्षक और संगीतकार दीपेश दे और उनके दोस्तों के आयोजन में “श्रद्धा में और स्मरण में महानायक उत्तम कुमार” शीर्षक से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जो इस साल अपने तीसरे वर्ष में प्रवेश कर गया है। शहर के शहीद प्रद्युत स्मृति सदन सभागार में महानायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर पश्चिम मेदिनीपुर जिला परिषद की सभाधिपति प्रतिभा रानी माईती, स्थानीय नगरपालिका के अध्यक्ष सौमेन खां, झाड़ग्राम जिला परिषद की सभाधिपति चिन्मयी मारांडी, मेदिनीपुर कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सत्यरंजन घोष, प्रसिद्ध उद्यमी चंदन बोस, प्रसिद्ध संगीतकार जयन्त साहा, प्रसिद्ध फिल्म समीक्षक सिद्धार्थ सांतरा।
सांस्कृतिक कर्मी सत्यज्योति अधिकारी, लेखक विद्युत पाल, शिक्षक और सांस्कृतिक कर्मी अखिलबन्धु महापात्र, शिक्षक सुब्रत महापात्र, शिक्षक सुदीप कुमार खाड़ा, शिक्षक मणिकांचन रॉय, समाजसेवी असीम दास बर्मन, समाजसेवी श्यामल दास, सांस्कृतिक कर्मी लक्ष्मण चंद्र ओझा, संगीतकार डॉ. सिद्धार्थ मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
आयोजक दीपेश दे की बेटी दीपश्री दे ने उद्घाटन संगीत प्रस्तुत किया।
उत्तम कुमार की अभिनीत बांग्ला फिल्मों के कई लोकप्रिय गीतों, नृत्य और अभिनय के माध्यम से महानायक को याद किया गया।
कार्यक्रम में 43 कलाकारों ने संगीत प्रस्तुत किया, जिनमें रथिन दास, समीर महंती, आलोक बरण माईती, त्रिपर्णा चन्द्र, सुमंत साहा, सुदीप करण, विभास भट्टाचार्य, प्रणबेश बनर्जी, अभीक चक्रवर्ती, बप्पा भुइयां, जतन सरकार, झुमझुमी चक्रवर्ती, देवयानी रॉय, सुशांत चक्रवर्ती, सुमिता भट्टाचार्य, नवश्री दे, श्रीपर्णिका मिश्रा, राजरुपा गांगुली, अनन्या सिंह, चंदन मिश्रा और कोलकाता से आए सौगत दासगुप्ता शामिल थे।
कार्यक्रम में उदयीमान अभिनेत्री उपासना भट्टाचार्य को उत्तम स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम में ही उत्तम स्मरण कोर कमिटी की कनिष्ठ सदस्य और गायिका पौलमी पंडा का जन्मदिन भी मनाया गया और उन्होंने भी संगीत प्रस्तुत किया।
आयोजकों में से जयन्त मंडल, गोपाल साहा, नरसिंह दास, गणेश श्यामल और अरिजीत सिन्हा ने उपस्थित सभी दर्शकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।वाचिक शिल्पी कुमारेश दे और पायल सामंत ने कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी संभाली।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

