तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। मेदिनीपुर रिहैबिलिटेशन सेंटर फॉर चिल्ड्रन (एमआरसीसी) कैंपस में जंगल महल उद्योग पश्चिम मिदनापुर जिला कमिटी के द्वारा और एमआरसीसी के सहयोग से वन सप्ताह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एमआरसीसी के संस्थापक प्रोफेसर श्यामापद पाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ। एमआरसीसी के सचिव नंददुलाल भट्टाचार्य और जंगल महल उद्योग के अध्यक्ष डॉ. मधुप दे ने अपने वक्तव्यों में वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में पलाश, चंदन, कृष्णचूड़ा और राधाचूड़ा जैसे विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। जंगल महल उद्योग के सचिव सुब्रत महापात्र, दीपा खां सेन, एमआरसीसी के कोषाध्यक्ष अनादि जाना और सह-सचिव प्रशांत महापात्र सहित कई शिक्षक, शिक्षार्थी और अभिभावक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन जंगल महल उद्योग के कार्यकारी अध्यक्ष और एमआरसीसी के सह-सचिव अमित कुमार साहू ने किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

