IMG 20251117 WA0001

मेदिनीपुर : अस्मिता योगासन चैम्पियनशिप के लिए बोलपुर रवाना हुई दीपान्विता घोष

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। सर्व बंग योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के आयोजन में बीरभूम जिले के बोलपुर स्थित भारत सेवाश्रम संघ में दो दिवसीय राज्य स्तरीय “अस्मिता योगासन चैम्पियनशिप 2025” का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतिभागियों के मुताबिक इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ‘खेलो इंडिया’ के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर के ‘अस्मिता’ मुकाबले के लिए राज्य की टीम का चयन करना है। पूरे राज्य से 18 से 55 वर्ष की आयु वर्ग की लगभग 100 महिला प्रतियोगी, जिन्हें पहले से चयनित किया गया है, इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।

इससे पहले उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल के जिलों में अलग-अलग लीग हुई थी और फिर सभी जिलों की संयुक्त लीग हुई, जहाँ से इन प्रतियोगियों का चयन हुआ।

इस प्रतियोगिता के 40 से 55 वर्ष वर्ग में मेदिनीपुर नगर की निवासी और शालबनी ब्लॉक के नांदारिया शास्त्री स्मृति विद्यामंदिर की भूगोल की शिक्षिका दीपान्विता घोष भाग ले रही हैं। मेदिनीपुर शहर से इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली वे ही एकमात्र प्रतिभागी हैं।

सुबह वह अपनी कोच मौ भकत विसुई के साथ बोलपुर के लिए रवाना हो हुई। दीपान्विता घोष के अलावा पश्चिम मेदिनीपुर जिले से और पाँच प्रतिनिधि भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। जिनमें अंबिका माईती, सौमी पाल, संपूर्णा गुच्छाईत, केया दास और मौसमी पाल।

दीपन्विता घोष की कोच मौ भकत को उम्मीद है कि दीपान्विता समेत जिले के सभी प्रतियोगी अच्छे परिणाम हासिल करेंगे। दीपन्विता घोष के शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के खेल और युवा कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत तथा विश्व योगासन संगठन द्वारा अनुमोदित और भारतीय ओलंपिक संघ के सदस्य “योगासन भारत” संगठन इस प्रतियोगिता का मुख्य संचालन कर रहा है।

इसके अधीन “ऑल बंगाल योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन” पश्चिम बंगाल में इस ‘अस्मिता प्रतियोगिता’ का संचालन कर रहा है। प्रतियोगिता के आयोजन में राज्य अध्यक्ष श्यामल ता और महासचिव पापिया राय भट्टाचार्य प्रभावी नेतृत्व दे रहे हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − one =