तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक विशेष आयोजन किया गया। यह आयोजन रॉयल अकादमी स्कूल के ऑडिटोरियम में हुआ, जिसमें 250 छात्रों ने भाग लिया। इस आयोजन में योग प्रदर्शन, योग नृत्य, वरिष्ठ नागरिकों के लिए योगासन, विशेष योगासन और योग परीक्षा में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वालों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न क्लासों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही, माध्यमिक परीक्षा में विशेष सफलता प्राप्त करने वाले सोमनाथ दास को भी पुरस्कृत किया गया। वरिष्ठ योग प्रतियोगियों में अनादी रंजन भट्ट (75 वर्ष) और मालती मंडल (63 वर्ष) को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा, ऑनलाइन योग वीडियो प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में जिला खेल संघ के सचिव संजीत तोरई, योगासन संघ के सचिव प्रशांत कुमार घोष, प्रसिद्ध समाजसेवक प्रसेनजीत साहा और राष्ट्रीय खेल एवं शक्ति संघ के संयुक्त सचिव आदि उपस्थित थे।

आमंत्रित अतिथियों में सी.एम.ओ., डी.एम.ओ. आयुष और विधायक सुजय हाजरा ने दूरभाष के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं भेजी। पूरे कार्यक्रम का संचालन आलोक कुमार पाल ने किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।
