तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पर्वों के मौसम में ध्वनि प्रदूषण और वायु प्रदूषण रोकने के लिए पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पर्यावरण प्रेमी संस्था सबुज संघ की ओर से ज्ञापन सौंपा गया।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले कालीपूजा और दिवाली को आनंदमय और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए 10 सूत्रीय मांग और प्रस्ताव लेकर सबुज मंच पश्चिम मेदिनीपुर जिला शाखा की एक प्रतिनिधि टीम जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिले।
प्रतिबंधित पटाखे और भयानक ध्वनि उत्पन्न करने वाले डीजे को बंद करने के लिए सामाजिक जागरूकता के साथ-साथ सभी शुभचिंतकों को आगे आने का आह्वान किया गया।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही निषिद्ध पटाखे और डीजे से संबंधित शिकायतें दर्ज कराने के लिए एक ग्रुप फोन नंबर सोशल मीडिया पर जारी किया जाएगा।
जहां लोग शिकायतें कर सकेंगे और शिकायत करने वाले की पहचान और फोन नंबर गुप्त रखा जाएगा। प्रतिनिधि दल का नेतृत्व सबुज मंच की अध्यक्ष रोशेनारा खान और सचिव झरना आचार्य ने किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



