तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर शहर के सेकपुरा स्थित बड़े गिरजाघर के मैदान में निर्मल संघ क्लब द्वारा दिवा-रात्रि नॉकआउट फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना था।
प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन 12 बजे हुआ। इस अवसर पर क्लब के सदस्य और मेदिनीपुर के प्रसिद्ध खेल आयोजक अबीर अग्रवाल उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में 8 नामी-गिरामी टीमें शामिल हुईं। स्थानीय खेलप्रेमी जनता ने इस प्रतियोगिता में भारी उत्साह और उपस्थिति दर्ज की।
इस अवसर पर पूर्व खिलाड़ी अमिय भट्टाचार्य, तपन दे, पूर्व विधायक प्रद्युत घोष, आशीष चक्रवर्ती, निर्मल चक्रवर्ती, असित पाल, संदीप सिंह, मिताली बनर्जी और सौरव बसु आदि उपस्थित थे।
टूर्नामेंट प्रबंधन समिति के सदस्य और मेदिनीपुर के प्रमुख खेल आयोजक अबीर अग्रवाल ने बताया कि भविष्य में और भी बड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन करने की है।
झाड़ग्राम डीयर पार्क और यूनिटी मेदिनीपुर फाइनल में पहुंचीं। झाड़ग्राम डीयर पार्क ने यूनिटी मेदिनीपुर को हराकर टूर्नामेंट की चैंपियनशिप जीती। यूनिटी मेदिनीपुर रनर-अप रही और दर्शकों का दिल जीत लिया।
पूरे टूर्नामेंट में शानदार अलोक सज्जा, सुव्यवस्थित प्रबंधन और दर्शकों का भारी उत्साह देखने को मिला, जिसने इस आयोजन को और भी यादगार बना दिया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

