तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर सदर ब्लॉक की “शिरोमणि सिदो-कान्हू दिवस समारोह समिति” के प्रयास से 2025 शैक्षणिक वर्ष में संताली माध्यम से माध्यमिक और उच्च माध्यमिक परीक्षा में उत्तीर्ण हुए मेधावी छात्रों का सम्मान एक समारोह के माध्यम से किया गया।
इस सम्मान समारोह में उपस्थित थे खड़गपुर ग्रामीण के विधायक दीनेन राय, शिक्षक नेता, उच्च माध्यमिक परीक्षा के संयुक्त समन्वयक रामजीवन मांडी, डॉ. सायनी टुडू, डॉ. सब्यसाची हांसदा, डॉ. खेरवाल सोरेन, प्रोफेसर गुरुपद मुर्मू, प्रसिद्ध शिक्षाविद् झाबू सिंह मुर्मू, प्रोफेसर बिपिन मुर्मू, शिक्षानुरागी मुकुल सामंत और आयोजक समिति के अध्यक्ष राजेन मुर्मू सहित अन्य विशिष्ट लोग।
उपस्थित सभी लोगों ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति की ओर से उपस्थित सभी लोगों को धन्यवाद और कृतज्ञता व्यक्त की गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



