तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के विद्याासागर स्मृति मंदिर प्रांगण में सामाजिक संस्था संकल्प फाउंडेशन के स्थापना दिवस के अवसर पर रक्तदान व केशदान शिविर और वस्त्रदान किया गया।
इस अवसर पर विद्यासागर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. जयंंत किशोर नंदी, मेदिनीपुर पौरसभा के चेयरमैन सौमेन खां, मेदिनीपुर कॉलेज के प्राचार्य सत्य रंजन घोष, समाजसेवी उद्योगपति चंदन बसु, मदनमोहन माईती, स्पंदन हॉस्पिटल के डायरेक्टर पार्थ मंडल,
समाजसेवी अंजना पाल, समाजसेवी अरुण चौधरी, प्रोफेसर रुबी आदक, पीपुल्स को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन आशीष चक्रवर्ती, समाजसेवी प्रसेनजीत साहा, समाजसेवक सुदीप कुमार खाड़ा, संगीतकार समीर मोहंती, समय बांग्ला के जयंंत मंडल, पत्रकार तापस माईती आदि उपस्थित थे।
समारोह में इंग्लिश चैनल विजेता आफरीन ज़ाबी और अंतर्राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग चैंपियनशिप के पदक विजेता अनीश सॉउ को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में 10 महिलाओं ने केशदान किया और 10 महिलाओं को वस्त्र प्रदान किए गए। 45 पुरुषों और महिलाओं ने रक्तदान किया, जिनमें सबसे कम उम्र के रक्तदाता कोंकणा दास थे।
10 नए सदस्यों का फाउंडेशन की ओर से अभिनंदन दिया गया। समारोह में गोपाल साहा ने स्वागत भाषण दिया और डॉ. शांतनु पंडा ने कार्यक्रम का संचालन किया। सचिव पारमिता सॉउ ने सभी का धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

