तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। जन शिक्षण संस्थान, पश्चिम मेदिनीपुर द्वारा “सफलता का उत्सव” और पूर्व छात्रों का पुनर्मिलन आयोजित किया गया, जिसका नाम “उड़ान” रखा गया था। इस अवसर पर मेदिनीपुर के विधायक सुजय हाजरा ने पौधे में पानी डालकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
कार्यक्रम में जिला स्किल डेवलपमेंट के अधिकारी विराज कृष्ण पाल, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक शुभेंदु कुमार विश्वास, पश्चिम मेदिनीपुर डिस्ट्रिक्ट चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव चंदन बसु।
पश्चिम बंगाल अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यक विकास संस्थान के सचिव सत्यव्रत दलोई, गोप कॉलेज के प्रोफेसर मृणाल पयड़ा, जन शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष भीष्म प्रतिम अधिकारी, निदेशक पतित पावन मुखर्जी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
जन शिक्षण संस्थान द्वारा “सफलता का उत्सव” और पूर्व छात्रों के पुनर्मिलन महोत्सव में 300 से अधिक छात्रों ने अपने हाथों से बने हस्तशिल्प की प्रदर्शनी प्रदर्शित की। सफल पूर्व छात्रों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए तथा संस्थान के प्रशिक्षकों को भी पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में नृत्य, संगीत और कविता पाठ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि जन शिक्षण संस्थान का उद्देश्य युवाओं में तकनीकी कौशल को बढ़ावा देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। संस्थान द्वारा प्रदान किए गए प्रशिक्षण से पूर्व छात्रों ने अपने जीवन में सफलता प्राप्त की है और आजीविका कमा रहे हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

