IMG 20251111 WA0033

मेदिनीपुर : “आलोर दिशा” कार्यक्रम ने दिखाई नई राह

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर की सामाजिक संस्था विधाननगर महिला सोशल वेलफेयर फोरम ने अपने दूसरे वार्षिक कार्यक्रम “आलोर दिशा” का आयोजन श्याम संघ भवन में किया।

इस मौके पर फोरम के अभिभावक बजरंग लाल अग्रवाल, विधायक सुजय हाजरा, नव नियुक्त नगर पालिका उपाध्यक्ष मौ राय, पश्चिम मिदनापुर डिस्ट्रिक्ट चेंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव चंदन बोस।

राजा नरेंद्रलाल खां महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सपना घोड़ोई, प्रसिद्ध संगीतकार जयंता साहा, वरिष्ठ वकील तीर्थंकर भक्त, मौपाल देशप्राण विद्या पीठ के प्रधान शिक्षक डॉ. प्रसून पाड़िया, कलसीभांगा हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रधान शिक्षक देबब्रत दुयारी।

दांतन मानव कल्याण केंद्र के अध्यक्ष शुभाशीष मेइकाप, झाड़ग्राम सेवायतन के सचिव तापस खां, प्रख्यात संगीतकार समीर महांती और झुमझुमी चक्रवर्ती, अर्नब सेन, समाजसेवी सुब्रतो महापात्र,

सुदीप कुमार खाड़ा, सुमन चट्टोपाध्याय, कवि अमित पंडित, अभिनेत्री पॉली पहाड़ी, कवि अभिनंदन मुखोपाध्याय, कवि राजेश्वरी षडंगी, चित्रकार अदीति दंडपाट सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को कंबल वितरित किए गए। नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से मंच पर कलाकार अदीति दंडपाट को सम्मानित किया गया।

बच्चों और मूक-बधिर छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम सभी को बेहद पसंद आया। वहीं समीर महांती और झुमझुमी चक्रवर्ती ने अपने मनमोहक गीतों से कार्यक्रम में रंग भर दिए।

फोरम के परिवार के वरिष्ठ सदस्यों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। सम्मानित लोगों में दुलाल चंद्र दास, सुशांत कुमार महापात्र, आशीष मिश्रा, स्नेहमय दत्ता, सुजीत दत्ता, गौतम सरकार, सुमन भट्टाचार्य, पवित्र हाजरा, सौंमेनदु दे, श्रेया रायचौधरी और शांतनु चक्रवर्ती का नाम प्रमुख है।

फोरम की ओर से शीला दत्ता, वरुना महापात्र (रीना), आगमनी कर मिश्र, सोमा बेरा, मौसमी भट्टाचार्य, संघमित्रा प्रधान, मैत्री रायचौधरी, मोनालिसा दास, रुमा हाजरा, मिली चक्रवर्ती और सरकार कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि इस फोरम का उद्देश्य है- जहाँ ज़िंदगी में थोड़ा अंधकार है, वहाँ रोशनी पहुंचाना, जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना। यह संगठन केवल शहर तक सीमित नहीं, बल्कि जिले के दूरदराज गांवों में भी अपनी समाजसेवा की गतिविधियाँ जारी रखता है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 5 =