तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के मेदिनीपुर सदर ब्लॉक के रामनगर नए बाजार में नबी दिवस उद्यापन समिति के प्रयासों से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में 5 महिलाओं सहित कुल 58 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया, जबकि समय समाप्त होने के कारण 20 अन्य रक्तदाता रक्तदान नहीं कर सके।
शिविर में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में विधायक दीनेन राय, सदर पंचायत समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष गनी इस्माइल मल्लिक, पांचखुरी 6/2 के ग्राम प्रधान रबियुल हुसैन सरदार, 11 ग्राम मुस्लिम समाज उन्नयन परिषद के अध्यक्ष सब्यसाची मंडल, मेदिनीपुर शहर मुस्लिम समिति के सचिव सरफराज खान आदि शामिल रहे।

रक्तदान शिविर के आयोजन में मुख्य संरक्षक सुदीप कुमार खाड़ा (शिक्षक और रक्तदान आंदोलन के कार्यकर्ता), समाजसेवी शेख इमामुद्दीन, मोइदुल खान, मुक्तार अली खान, नजरुल मंडल और अन्य का सक्रिय योगदान रहा।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने आयोजकों में अशराफुल मंडल, मफिजुल साहा, साहिल खान, मोहिदुल मल्लिक, सुरजीत खान, फिरोज मल्लिक, अकिमुद्दीन मंडल और अन्य की मुक्त कंठ से सराहना की।
रक्त संग्रहण की जिम्मेदारी डेबरा ब्लड सेंटर के अधिकारियों ने रक्त संग्रहण की जिम्मेदारी संभाली। आयोजकों ने इस रक्तदान शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के महत्व को बढ़ावा देना और जरूरतमंद मरीजों की मदद करना बताया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



