IMG 20250519 WA0302

मेदिनीपुर : शरत स्मृति प्रथमा संघ के शिविर में 18 महिलाओं सहित कुल 31 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर की सामाजिक संस्था ‘शरत स्मृति प्रथमा संघ’ ने वॉलंटियर ब्लड डोनर्स फोरम के सहयोग से रविवार को पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में 18 महिलाओं सहित कुल 31 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इनमें से अधिकांश रक्तदाता पहली बार रक्तदान कर रहे थे। संघ के सदस्यों के अलावा शुभचिंतकों ने भी रक्तदान किया।

शिविर में रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए मेदिनीपुर के विधायक सुजय हाजरा, काउंसिल के गोपाल भट्टाचार्य, समाजसेवी अनुप सिंह, रक्तदान आंदोलन के कार्यकर्ता शिक्षक सुदीप कुमार खाड़ा और अन्य विशिष्ट लोग उपस्थित थे।

ब्लड डोनर्स फोरम की ओर से आसीन धर, धृति रंजन रॉय, मृत्युंजय सामंत, प्रवीर कुमार लायक, प्रतिमा राणा, आसेकुल रहमान, गुलाम नबी, राणा प्रताप सेन आदि उपस्थित थे। प्रथमा संघ की ओर से सचिव अनिमा माईती, अध्यक्ष बुलु घोष और सभी सदस्य उपस्थित थी।

मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ब्लड सेंटर के अधिकारियों ने रक्त संग्रह किया। शिविर के सफल आयोजन के लिए रक्तदाताओं और सभी संबंधित लोगों को धन्यवाद और कृतज्ञता व्यक्त की। उल्लेखनीय है कि 2020 में स्थापित यह संगठन केवल महिलाओं द्वारा गठित यह संस्था विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित करती है।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि भौतिक उन्नति के चरम शिखर पर भी विज्ञान आज तक रक्त का विकल्प नहीं ढूंढ पाया है। रक्त का विकल्प रक्त ही है। इसलिए हमें अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर का आयोजन करते रहना चाहिए। गर्मियों में इसकी आवश्यकता और भी बढ़ जाती है। क्योंकि ब्लड बैंक में रक्त की कमी होने लगती है। जबकि मांग बढ़ जाती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =