तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। देश की एकता और अखंडता के शिल्पकार लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को विश्व हिंदू परिषद ने सेवा और सामाजिक सरोकारों के साथ यादगार बनाया।
इस अवसर पर मेदिनीपुर के कोड़ेदाना स्थित शिवानंद योगाश्रम में विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री और दीपावली के उपलक्ष्य में नए वस्त्र वितरित किए गए।
विश्व हिंदू परिषद के मेदिनीपुर नगर प्रखंड के सेवा विभाग की पहल पर आयोजित इस कार्यक्रम में सेवा के साथ संस्कार और राष्ट्रचेतना का संदेश भी दिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि बच्चों के मन में बचपन से ही देशप्रेम, राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक जिम्मेदारी के भाव विकसित करना जरूरी है। यही भाव आगे चलकर एक जागरूक और जिम्मेदार समाज की नींव तैयार करते हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

