IMG 20260512

मेदिनीपुर : नवीनाबाग में सजा स्वास्थ्य सेवा का संगम, 250 लोगों ने कराया निःशुल्क परीक्षण

स्वास्थ्य जांच शिविर में उपस्थित रहे चिकित्सक, आयोजक एवं लाभार्थी

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर शहर के नवीनाबाग स्थित अवकाश क्लब उद्यान रविवार को जनसेवा के एक प्रेरक आयोजन का साक्षी बना।

विशिष्ट समाजसेवी संतु चक्रवर्ती की पहल तथा इंडिया फार्मेसी के तत्वावधान में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया।

शिविर में डॉ. अनुरण दास, डॉ. सुमन सिंह तथा डॉ. शुभम चौधरी ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान की। इनके मार्गदर्शन में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्त शर्करा जांच, दंत परीक्षण तथा बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई।

इस अवसर पर विशिष्ट समाजसेवी एवं फार्मासिस्ट अंतु मोदक, इंडिया फार्मेसी की संचालिका पियाली मोदक तथा संयुक्त फार्मासिस्ट प्रियुक्त दास भी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में समाजसेवी सुशोभन माईती और अरिंदम माईती ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

शिविर में कुल 250 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि समाज के व्यापक हित में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित होते रहने चाहिए, ताकि आम लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और प्राथमिक जांच सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हो सकें।

यह भी पढ़ें:  जयपुर : विजन दस्तावेज-2030 को लेकर प्रबुद्धजन के साथ गहन परामर्श

नवीनाबाग में आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर न केवल चिकित्सा सेवा का माध्यम बना, बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता और जनकल्याण के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का भी सशक्त उदाहरण प्रस्तुत कर गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

तारकेश कुमार ओझा Avatar

तारकेश कुमार ओझा खड़गपुर ब्यूरो के प्रमुख हैं। खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों से राजनीति, स्थानीय घटनाओं और विकास की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। ब्यूरो चीफ के रूप में सालों से कोलकाता हिंदी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं।”

यह भी पढ़ें:  जरूरी है बच्चों को परीक्षा के तनाव से बचाना
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *