मेदिनीपुर : शिविर में 75 लोगों ने किया रक्तदान, चिकित्सकों का हुआ सम्मान

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर शहर के वार्ड 23 के शिविर में रक्तदान शिविर और चिकित्सक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस शिविर में 75 लोगों ने रक्तदान किया। जिसमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल थीं।

इस अवसर पर जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सौम्य शंकर षाडंगी, नगर पालिका अध्यक्ष सौमेन खान, उपाध्यक्ष अनिमा साहा, भारत सेवाश्रम संघ के मेदिनीपुर शाखा के सचिव मिलनानंद महाराज, हिजली कॉलेज के प्राचार्य आशीष कुमार दंडपत, पूर्व विधायक प्रद्योत घोष, पीपुल्स बैंक के चेयरमैन आशीष चक्रवर्ती और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

रक्त संग्रह मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ब्लड सेंटर के अधिकारियों द्वारा किया गया। यह आयोजन ग्रीष्मकालीन रक्त संकट को दूर करने के लिए मेदिनीपुर नगर पालिका के प्रयासों का हिस्सा बताया गया, जिसके तहत शहर के विभिन्न वार्डों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि भौतिक उन्नति के चरम शिखर पर भी विज्ञान आज तक रक्त का विकल्प नहीं ढूंढ पाया है। रक्त का विकल्प रक्त ही है। इसलिए हमें अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर का आयोजन करते रहना चाहिए। गर्मियों में इसकी आवश्यकता और भी बढ़ जाती है। क्योंकि ब्लड बैंक में रक्त की कमी होने लगती है जबकि मांग बढ़ जाती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × one =