IMG 20250616 WA0019

मेदिनीपुर : केरानीचटी नागरिक वृंद के रक्तदान शिविर में 71 लोगों ने किया रक्तदान

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर सदर ब्लॉक के केरानीचटी के नागरिक गर्मियों में रक्त की मांग को पूरा करने के लिए आगे आए। स्थानीय नागरिकों द्वारा मेदिनीपुर शहर के मध्य स्थित सब्जी बाजार में आयोजित रक्तदान शिविर में उत्सव के माहौल में 19 महिला रक्तदाताओं सहित कुल 71 लोगों ने रक्तदान किया।

शिविर के आयोजन में सहयोग करने वाले कोलकाता के ‘वी फॉर ऑल’ और वॉलेंटरी ब्लड डोनर्स फोरम के सदस्य रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए उपस्थित थे। केरानिचटी नागरिकों की ओर से शिवप्रसाद गोस्वामी, नेपाल भुईयां, मुकुल सामंत, शताब्दी गोस्वामी चक्रवर्ती, सुब्रत दत्त, शिप्रा बनर्जी और अन्य लोग उपस्थित थे।

अतिथि के रूप में रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए शिक्षक अखिल बंधु महापात्र, रक्तदान आंदोलन के कार्यकर्ता जयंती मुखर्जी, सुदीप कुमार खाड़ा, बिप्लब आर्य, सम्वरण सामंत, सुमन चटर्जी, समाज सेवक जयंती मंडल, शिक्षक देवव्रत दत्त आदि उपस्थित थे।

नागरिकों द्वारा आयोजित इस 9वें रक्तदान शिविर में रक्त संग्रह करने वाले झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज अस्पताल ब्लड सेंटर के अधिकारी थे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =