तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर के कोलिजिएट स्कूल में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल के 18 जिलों से लगभग 498 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक सुजय हाजरा, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सौम्य शंकर षाड़ंगी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में हुआ।
इस प्रतियोगिता में 8 वर्ष से लेकर 88 वर्ष तक के प्रतिभागियों ने अपनी योगिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन, चैंपियन ऑफ चैंपियन का पुरस्कार बालिका वर्ग में दक्षिण 24 परगना की रूपशा मंडल और बालक वर्ग में दक्षिण कोलकाता के सुरंजन दास ने जीता।
प्रतियोगिता में 18 जिलों से 498 प्रतिभागी शामिल हुए। पुरुष और महिला वर्ग में 8-8 विभाग बनाए गए थे। प्रत्येक विभाग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी दिसंबर में आंध्र प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
दक्षिण 24 परगना ने टीम चैंपियन का खिताब जीता, जबकि मेजबान जिला पश्चिम मेदिनीपुर ने रनर-अप ट्रॉफी हासिल की।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से योगासन को बढ़ावा देने और प्रतिभागियों को अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करने का अवसर मिला।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

