तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। स्वर्गीय समाजसेवी राहुल नाग की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन मेदिनीपुर में किया गया। इस शिविर में 42 लोगों ने रक्तदान किया। मेदिनीपुर के पूर्व काउंसलर और समाजसेवी राहुल नाग की याद में आयोजित इस शिविर का आयोजन राहुल नाग मेमोरियल कमिटी ने किया था।
शिविर का उद्घाटन विधायक सुजय हाजरा ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने राहुल नाग की छवि पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित किया।
रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए मेदिनीपुर बीज निगम के जिला प्रबंधक डॉ. दिव्येंदु सामंत, साहित्यकार विद्युत पाल, समाजसेवी रिंकू चक्रवर्ती और शिक्षारत्न गौतम बसु, प्रधानाध्यापक शिक्षारत्न अमितेश चौधरी, रक्तदान आंदोलन के नेता असीम धर, जगदीश माईती,
प्रोफेसर सैकत सरकार, डॉक्टर शुभ्रांशु बोस, शिक्षारत्न अल्पना देबनाथ बोस, समाज सेवक अभ्रज्योति नाग, प्रधानाध्यापक सुभाष जाना, पूर्व प्रधानाध्यापक नारायण प्रसाद चौधरी, प्रधानाध्यापक स्नेहाशिस चौधरी, नाट्यकर्मी विश्वजीत कुंडू, शिक्षक सुदीप कुमार खाड़ा, मणिकांचन राय,
नरसिंह दास, किंशुक राय, मृत्युंजय सामंत, सौनक साहू, शिक्षिका सबिता मान्ना, शबरी बसु, मौसमी चौधरी, पौषाली सामंत, कवि और शिक्षिका अर्पिता कुंडू, समाज सेवक सुजाता सामंत दलोई, मृन्मयी भुइया खाड़ा, प्रतिमा राणा और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
रक्तदान के अलावा पांच महिलाओं ने कैंसर रोगियों के लिए अपने केश दान किए। अतिथियों और रक्तदाताओं को हरित संदेश देने के लिए एक-एक पौधा उपहार में दिया गया। रक्त संग्रह विष्णुपुर ब्लड सेंटर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका अनिंदिता शासमल ने किया। शिविर के आयोजन में सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं और संबंधित व्यक्तियों को श्रावणी नाग व श्रीजिता नाग ने धन्यवाद और आभार व्यक्त किया गया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

