IMG 20250803 WA0061

मेदिनीपुर : रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्तदान

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। सामाजिक जिम्मेदारी को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत मेदिनीपुर डीएवी पब्लिक स्कूल ने पिछले कई वर्षों की तरह इस वर्ष भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया। स्कूल परिसर में आयोजित इस शिविर में 18 महिलाओं सहित कुल 40 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।

इस शिविर में स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षाकर्मी और सुरक्षा गार्डों ने रक्तदान किया। साथ ही पूर्व छात्र, अभिभावक और शुभचिंतकों ने भी रक्तदान किया। दीप प्रज्वलन के साथ शिविर की शुरुआत हुई।

शिविर के मुख्य अतिथि के रूप में जिला के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सौम्य शंकर षाड़ंगी उपस्थित थे। विशेष अतिथि के रूप में प्रसिद्ध उद्यमी और स्कूल की लोकल मैनेजिंग कमिटी के सदस्य मदनमोहन माईती,

चुआडांगा हाई स्कूल के शिक्षक और रक्तदान आंदोलन के कार्यकर्ता सुदीप कुमार खाड़ा सहित अन्य विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित थे। स्कूल की ओर से प्रिंसिपल नंदकुमार गौतम सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं और शिक्षाकर्मी उपस्थित रहे।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − 2 =