तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। गर्मियों के दौरान रक्त की कमी को पूरा करने के लिए मेदिनीपुर नगरपालिका द्वारा जून माह में वार्ड-वार रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में वार्ड 9 के काउंसिलर सौरव बसु के नेतृत्व में और वार्ड कमिटी के प्रबंधन में कर्नलगोला “परिवर्तन हॉल” में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में सुबह 10 बजे से ही उत्सव के माहौल में वार्ड के निवासी रक्तदान करने के लिए एकत्रित हुए। रक्तदान शिविर का उद्घाटन भारत सेवाश्रम संघ मेदिनीपुर शाखा के सचिव श्रीमत् स्वामी मिलनानंद जी महाराज ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया।
उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सौम्य शंकर षाड़ंगी, महकमा शासक मधुमिता मुखर्जी, पौर प्रमुख सौमेन खां, उप-पौर प्रमुख अनिमा साहा, सीआईसी मिताली बनर्जी और सुसमय मुखर्जी, काउंसिलर डॉ. चंद्रानी दास, सृजिता दे बक्शी, अर्पिता राय नायक, पूर्व विधायक और एमकेडीए के वाइस चेयरमैन प्रद्युत घोष, पूर्व विधायक और पीपल्स बैंक के चेयरमैन आशीष चक्रवर्ती, पूर्व सभासद निर्माल्य चक्रवर्ती, फादर विन्सेंट लोबो, वकील तीर्थंकर भगत, समाज सेवी अनय माईती, शंकर माझी, सरोज दास आदि शामिल रहे।
शिविर में 61 महिलाओं सहित 204 लोगों ने रक्तदान किया। अन्य उपस्थित व्यक्ति हस्तियों में समाज सेवी आरिफ अहमद, सुब्रत सरकार, अब्दुल वहीद, शिबू पाणिग्राही, जयंती माईती, विश्वजीत मुखर्जी, रवींद्रनाथ घोष, संगीत शिल्पी आलोक बरण माईती, दीपेश दे, बंसी बादक रंजन जाना, डॉक्टर देवव्रत चटर्जी, रक्तदान आंदोलन के कार्यकर्ता असीम धर, जयंती मुखर्जी, मृत्युंजय सामंत, सुमन चटर्जी, चयन आचार्य आदि शामिल रहे।
वार्ड सभासद सौरव बसु ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया और रक्तदान शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस रक्तदान शिविर के माध्यम से वार्ड 9 के निवासियों ने रक्तदान के महत्व को समझा और रक्त की कमी को पूरा करने में अपना योगदान दिया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

