Ad3508f9 80bb 48c6 8f0a 6cb3e1f5b479

15 मार्च को होगी मीडिया डिक्शनरी मीट

नई दिल्ली : 15 मार्च, 2022 को शाम सात बजे मीडिया डिक्शनरी इनिशिएटिव द्वारा भारतीय जनसंचार संघ, नई दिल्ली एवं प्रेस्टीज कॉलेज, इंदौर के मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के तत्त्वाधान में मीडिया डिक्शनरी मीट का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन मीडिया डिक्शनरी इनिशिएटिव के एक वर्ष पूरा होने पर आयोजित किया जाएगा।
मीडिया डिक्शनरी इनिशिएटिव एक ऑडियो विजुअल बहुभाषीय मीडिया की शब्दावली है जिसका उद्देश्य आम जन में मीडिया जागरूकता और मीडिया साक्षरता फैलाना है। इसमें आम आदमी की ज़िंदगी से सरोकार रखने वाले मीडिया टर्म को आम बोलचाल की भाषा में न सिर्फ़ हिन्दी में बल्कि देश की दूसरी तमाम भाषाओं और बोलियों में जानकारी दी जाती है।

अब तक मीडिया डिक्शनरी हिंदी अवधी, मराठी, बागड़ी, अंग्रेजी, डोगरी, भोजपुरी, पंजाबी, बांग्ला, कश्मीरी, राजस्थानी, गढ़वाली, हरियाणवी, मलयालम, बघेली, कन्नड़ और फ्रेंच भाषा के साथ साथ ठेठ बनारसी बोली, ओड़िया, अंगिका एवं मैथिली भाषा सहित इक्कीस बोलियों और भाषा में उपलब्ध है। इसकी खासियत यह है कि यह सारा प्रयास मीडिया एजुकेटर्स, मीडिया प्रोफेशनल्स, मीडिया स्कॉलर्स एवं मीडिया के विद्यार्थियों आदि के वॉलंटियरी सहयोग से चल रहा है।

यह भी पढ़ें:  क्या ट्रंप का भारत-चीन से श्रम हायरिंग प्रतिबंध का आदेश, भारत- ब्रिटेन एफटीए का जवाब है? एक तथ्यात्मक विश्लेषण

मीडिया डिक्शनरी इनिशिएटिव की फाउंडर प्रो. भावना पाठक ने बताया कि समाज के लिए इसकी उपयोगिता के कारण हमें लोगों का स्नेह, समर्थन और सहयोग मिल रहा है। हमारा प्रयास है कि मीडिया डिक्शनरी देश की ज़्यादा से ज़्यादा भाषाओं और बोलियों में आए ताकि देश मीडिया साक्षरता की ओर तेज़ी से कदम बढ़ाए जो समय की मांग है।

इस मीट में मीडिया डिक्शनरी इनिशिएटिव परिवार के सदस्यों ने अपने परिचय के साथ साथ वीडियो बनाने में आने वाली मुश्किलों का ज़िक्र किया, अपनी बोली भाषा में वीडियो को देखकर उन्हें लोगों से जो प्यार और प्रोत्साहन मिला उसके बारे में भी बताया। कार्यक्रम के दौरान मीडिया डिक्शनरी इनिशिएटिव पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म को लॉन्च किया गया साथ ही आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई और मीडिया डिक्शनरी इनिशिएटिव के ज़रिए मीडिया लिट्रेसी को आम जन तक कैसे पहुंचाया जाए उस पर विचार मंथन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × three =