खड़गपुर। 5 अगस्त को एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी के संस्थापक शिवदास घोष की 50वीं स्मृति दिवस के अवसर पर पार्टी की मेचेदा लोकल कमिटी की पहल पर पूर्व मेदिनीपुर जिले के गेटवे मेचेदा बाजार में एक स्क्वाड मार्च और रैली का आयोजन किया गया।
रैली में पार्टी की मेचेदा लोकल कमिटी के सचिव सुब्रत दास ने भाषण दिया। रैली मेचेदा सेंट्रल बस स्टैंड, पांच माथा मोड़ से होते हुए पूरे बाजार का भ्रमण किया। इस अवसर पर पार्टी के जिला समिति के सदस्य स्वपन जाना भी उपस्थित थे।
सुब्रत दास ने अपने भाषण में शिवदास घोष के स्वतंत्रता संग्राम में भागीदारी, बाद में एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी की स्थापना और पूंजीवाद विरोधी समाजवादी क्रांति के उद्देश्य से पार्टी को मजबूत करने के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने पार्टी को क्षेत्र में मजबूत करने और पार्टी के नेतृत्व में विभिन्न आंदोलनों में आगे आने का आह्वान किया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

