IMG 20210113 WA0001

मध्य हावड़ा में भाजपा की विशाल सामुहिक रैली और योगदान मेला

संतोष कुमार तिवारी, हावड़ा : बुधवार दोपहर  तकरीबन 1:00 बजे से डुमुरजोला से हावड़ा मैदान तक हावड़ा जिला भाजपा की ओर से एक विशाल सामुहिक रैली एवं योगदान मेला का आयोजन किया गया। इसमें भाजपा के बंगाल अध्यक्ष दिलीप घोष, मुकुल रॉय, संजय सिंह, अर्जुन सिंह, सौमित्रो खाँ, अग्निमित्रो पाल, सुरजीत साहा आदि अनेक नेताओं ने भाग लिया। भाजपा की यह सामूहिक रैली डुमुरजोला से शुरू होकर एन.एस. रोड, मल्लिक फाटक होते हुए सभास्थल हावड़ा मैदान विवेकानंद जी की मूर्ति के पास पहुँची। सभा को भाजपा के अनेकों बड़े नेताओं ने संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि कोरोनावायरस कब जाएगा यह हम सटीक नहीं बता सकते हैं परंतु टीएमसी रूपी वायरस बहुत जल्दी खत्म होने वाली है, यह जरूर बता सकता हूँ। भाजपा की इस विशाल सामूहिक रैली में पूरे हावड़ा से हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शिक्षक प्रकोष्ठ से सन्तोष कुमार तिवारी, उमेश सिंह, भृगुनाथ पाठक सहित अनेको शिक्षक इस रैली में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें:  भारत विरोधी गतिविधियों के लिए 20 यूट्यूब चैनल्स और 2 वेबसाइट्स पर लगाई गई रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *