शनिवार को इन राशि वालों का होगा मंगल, कैसा रहेगा आपका दिन देखें यहां

मेष : आज सफलता के लिए कठिन प्रयास करने होंगे। अनुमान के आधार पर कोई काम ना करें। मनोबल बढ़ा रहेगा।

वृष: आज अपेक्षित सहयोग मिलेगा। अपने से छोटे किसी का मार्गदर्शन करना पड़ सकता है। प्रतिभा का सही इस्तेमाल कर पाएंगे।

मिथुन: आज किसी मामले में समझौतावादी नीति लानी पड़ेगी। लेन-देन के मामले सावधानी से निपटाएं। व्यावसायिक कारणों से यात्रा करनी पड़ सकती है।

कर्क: आज व्यय भार बढ़ सकता है, जिसके लिए जोड़-तोड़ करनी पड़ेगी। आपके विचारों की सराहना होगी। सृजनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

सिंह: आज पिछले रुके हुए कामों को पहले पूरा करें। विचारों की सराहना होगी। धन-लाभ के अवसर बढ़ेंगे। मन में प्रसन्नता का संचार होगा।

कन्या: आज अपने अलावा दूसरे लोगों के काम भी आपको करने पड़ सकते हैं। आपकी सलाह को मान्यता मिलेगी। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है।

तुला: आज समय नष्ट ना करें और निर्धारित लक्ष्यों पर ध्यान दें। लेन-देन में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण निर्णय सोच समझकर लें।

वृश्चिक: आज आसानी से काम बनने से उत्साह बना रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु : आज समस्याओं को सुलझाने में अनुभव काम आएगा। सहयोगियों में आपकी प्रशंसा होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। खर्च बढ़ेगा।

मकर: आज किया जाने वाला सलाह मशविरा काम बनायेगा। काम को अकेले करने की बजाए अन्य लोगों को भी जिम्मेदारी दें। साधन आसानी से उपलब्ध हो जाएंगे।

कुंभ: आज एक साथ कई काम पूरे करने का दबाव रहेगा। धन प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। विरोधी सक्रिय होंगे, सावधान रहें।

मीन: आज कोई विशेष जिम्मेदारी आपको पूरा दिन व्यस्त रखेगी। निजी रिश्तों को समय नहीं दे पाएंगे। विद्यार्थी वर्ग का दिन अच्छा रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *