Horo

26 मार्च 2026 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
26 मार्च 2026 गुरुवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता हैं। आप अपने करीबियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे और किसी काम को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं, नहीं तो बाद में आपको उसमें कोई समस्या आ सकती है। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखें जिससे आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। आपको किसी नए काम की शुरुआत करना बेहतर रहेगा। आप अपने करीबियों का भी दिल जीतेंगे और अपने रहन सहन के स्तर में सुधार लाएंगे। यदि व्यापार में आपकी कोई सौदा रुकी हुई थी, तो वह भी पक्का हो सकती है।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आप कोई भी निवेश बहुत ही सोच समझकर करें और अपने धन को थोड़ा संभालकर रखें। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। कोई जायदाद की आपकी सौदा यदि लटकी हुई थी, तो वह भी पक्का हो सकती है, जिसके लिए आप कोई ऋण आदि का भी आवेदन कर सकते हैं। किसी कानूनी मामले में आपको जीत मिलेगी और आप अगर भावनाओं में बहकर यदि कोई निर्णय लेंगे, तो बाद में आपको समस्या खड़ी हो सकती है। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपको अपने परिजनों का पूरा साथ मिलेगा और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आपके घर किसी नए मित्र का आगमन हो सकता है। आपकी जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगी और आप किसी से कोई जरूरी जानकारी साझा ना करें। व्यापार में कुछ कामों को लेकर थोड़ी तनाव अवश्य रहेगी। आज आपकी आय बढ़ने से आप काफी खुश होंगे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपको किसी तर्क वितर्क में पड़ने से बचना होगा। शासन और प्रशासन के मामलों में आप पूरा ध्यान दें। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। घूमने समय के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा और आपका आत्मविश्वास भी मजबूत रहेगा। आपके काम की गति भी बेहतर रहेगी। शासन-प्रशासन के मामलों में आपको थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं। भाई बंधुओं की आपसे खूब पटेगी और कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपका कोई मित्र यदि आपसे लंबे समय से नाराज चल रहा था, तो वह भी मान सकता है। संतान की पढ़ाई लिखाई से ध्यान भटकने से आपकी तनाव बढ़ेगी। आपको धन को लेकर किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए रहेगा। आपकी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आपको अपरिचित लोगों से दूरी बनाकर रखने होंगे। आप भावनाओं में बहकर कोई नियंत्रण न लें। स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना होगा। खानपान पर आप पूरा ध्यान दें। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी। आप अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे। एक दूसरे से आप उनकी इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपको किसी काम के समय से पूर्ण होने से थोड़ी निराशा अवश्य रहेगी। आपको कुछ नए अनुबंधों से लाभ मिलेगा और आप लोगों का दिल जीतने में भी कामयाब रहेंगे। वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको धैर्य और संयम से काम करने की आवश्यकता है। आप अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चलें और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने किसी विरोधी की बातों में ना आए और वाहन लापरवाही से न चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आप अपने किसी सहयोगी की मदद के लिए आगे आएंगे और कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी अपने जीवनसाथी से खूब पटेगी और दोनों आगे के भविष्य को लेकर बातचीत करेंगे। जरूरी कामों को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई सहयोगी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी दूसरे के मामले में न बोलें। आपके अंदर ऊर्जा अधिक रहने से आप प्रत्येक काम करने में तत्पर रहेंगे। आपका रहन सहन का स्तर भी बढ़िया रहेगा और आपको किसी तर्क वितर्क में पड़ने से बचना होगा। किसी नए भूमि और वाहन आदि की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी धन संबंधित मामले में चुप रहना होगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपकी अपने भाई बंधुओं से नजदीकियां बढ़ेंगी। आप उनके साथ किसी पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको व्यापार में किसी अनजान व्यक्ति से सलाह लेने से बचना होगा, क्योंकि वह आपकी समस्याओं को बढ़ाएगी। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आप अपने से पुरानी गलती को लेकर परेशान रहेंगे, जो विद्यार्थी विदेश जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी खबरे सुनने को मिल सकती हैं।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। परिवार में सदस्यों से रिश्तों में यदि कड़वाहट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी कुछ नये लोगों से मुलाकात होगी। आप बचत की योजना पर पूरा ध्यान देंगे। सरकारी काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपको अपने पिताजी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। आप दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें। आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
26 मार्च 2026 गुरुवार
हिंदी माह चैत्र

तिथि अष्टमी 11:48:18am
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र आद्रा 04:18:09pm
योग शोभन 12:30:35am
करण बव 11:48:18am
करण बालव 10:54:46pm
चन्द्र राशि मिथुन
सूर्य राशि मीन
रितु वसंत
आयन उत्तरायण
संवत्सर (उत्तर) रौद्र
विक्रम संवत 2083
शक संवत 1948

वाराणसी
सूर्योदय 05:57:07am
सूर्यास्त 06:10:26pm
दिन काल 12:13:18pm
रात्री काल 11:45:38am
चंद्रोदय 11:38:17 am
चंद्रास्त 02:02:21am
सूर्योदय
लग्न मीन 11°8′, 341°8′
सूर्य नक्षत्र उत्तर भाद्रपदा
चन्द्र नक्षत्र आद्रा

पद, चरण
3 ङ आद्रा 10:35:00am
4 छ आद्रा 04:18:09pm
1 के पुनर्वसु 10:02:31pm
2 को पुनर्वसु 03:48:09am
आज का दिशा शूल दक्षिण

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *