Horo

11 मार्च 2026 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
11 मार्च 2026 बुधवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन ठीक रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिए बनाई योजनाओं पर भी कुछ सोच-विचार करेंगे। आज आपको अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। व्यापार को बढ़ाने के नए तरीके आपके सामने आयेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा और व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिल सकते हैं। दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। अपना पूरा ध्यान अपनी जिम्मेदारियों पर रखें। हर काम इमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें, आपको सफलता जरूर हासिल होगी। अगर किसी को प्रपोज करना चाह रहे हैं तो कर सकते है, आपकी किस्मत आपका साथ जरूर देगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग है। आप दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। आपका मन नए कार्यों को सीखने में लगेगा। व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही दूसरों की हर संभव मदद करें। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। प्रेमी प्रेमिकाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय ठीक रहेगा। अपने गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन समान्य रहने वाला है। आप अपनी सोच को सकारात्मक रखें। नौकरी बदलने का मन बना सकते हैं, इसके लिए आपको अच्छे अवसर भी मिलेंगे। महिलाएं घर के पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगी। रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद उपहार देंगे। कोई भी फैसला सोच समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको नुकसान हो सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें:  26 अक्टूबर : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। व्यापार में परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह हल भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, सूखे फल खाएं। आप बच्चों के साथ खेल कर समय बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रहे विवाद से राहत मिलेगी। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपका मन घर और कार्यालय की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेने का करेगा। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोलभाव पर लाभ होगा। अपने अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपका आत्मबल आपके लिए सफलता की कुंजी साबित होगा। प्रशासन सम्बन्धी काम करवाने के लिए आपको थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा। यदि छात्र किसी नए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं तो दिन अनुकूल है। बच्चों की कामयाबी पर आप गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलता रहेगा।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आपके बनाए विचार में कोई बदलाव हो सकता है। व्यापार में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। कार्यालय में आपका प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। परिवार वालों के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों को दिन अच्छा है, समाज में नाम रोशन होगा।

यह भी पढ़ें:  21 मार्च 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। जायदाद में निवेश के लिए दिन अच्छा है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सम्मुख ठहर नहीं सकेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी। कार्यालय में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आपका दिन आज उत्तम रहेगा। आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप घर पर परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे। राजनीतिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन अच्छा है। माता के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे। खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। आपकी आय में बढ़ोत्तरी हो सकती है, जिससे आपका मन पुरे दिन प्रसन्न रहेगा। अपने वरिष्ठ के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव आपके करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। आपके व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से आप अपने रुके हुए काम पूरे करेंगे। आपके काम अपने आप बनते चले जायेंगे।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आपकी बात अपने दोस्त से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप हो सकती है। दिन दूर की यात्रा करने से बचें। व्यापार में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

यह भी पढ़ें:  08 दिसंबर : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। संतान की करियर के लिए मन में चिंताएं बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का मजा उठा सकते है। पूरा दिन मजे से भरा रहेगा। सरकारी कार्यालय में काम को लेकर अधिकारी आपकी तारीफ कर सकते हैं, हो सकता है आपका पदोन्नति भी कर दें। नए पुराने लोगों के साथ संपर्क बनेगा। जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा। मन चंचल/जिज्ञासु रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो

।।आज का पंचांग पंचांग।।
11 मार्च 2026 बुधवार
हिंदी माह : चैत्र

तिथि अष्टमी 04:18:59am
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र ज्येष्ठा 09:59:24pm
योग वज्र 09:11:08am
करण बालव 03:07:32pm
करण कौलव 04:18:59am
चन्द्र राशि वृश्चिक 09:59:24pm
चन्द्र राशि धनु 09:59:24pm
सूर्य राशि कुम्भ
रितु वसंत
आयन उत्तरायण
संवत्सर विश्वावसु
विक्रम संवत 2082
शक संवत 1947

वाराणसी
सूर्योदय 06:12:39am
सूर्यास्त 06:03:34pm
दिन काल 11:50:55am
रात्री काल 12:08:04pm
चंद्रास्त 10:52:43am
चंद्रोदय 01:20:42am
सूर्योदय
लग्न कुम्भ 26°13′, 326°13′
सूर्य नक्षत्र पूर्वभाद्रपदा
चन्द्र नक्षत्र ज्येष्ठ

पद, चरण
2 या ज्येष्ठा 08:32:30am
3 यी ज्येष्ठा 03:16:13pm
4 यू ज्येष्ठा 09:59:24pm
1 ये मूल 04:41:51am

ज्योतिर्विद रत्न वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 99938 74848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *